बिजली गुल.. समय से निपटाएं अपने काम

Kangra Others
DNN धर्मशाला
सहायक अभियंता हिमाचल प्रदेश राज्य विद्युत बोर्ड लिमिटेड उपमंडल मैक्लोडगंज ने जानकारी देते हुये बताया कि 11 केवी फीडर में 10 अप्रैल (बुधवार) को विद्युत लाईनों और सब-स्टेशनों का सामान्य रख-रखाव व मरम्मत कार्य किया जाना है। इस दिन प्रातः 9 बजे से सायं 5.00 बजे तक बिजली आपूर्ति बाधित रहेगी। उन्होंने बताया कि इस कार्य के चलते मैक्लोड़गंज, जोगीवाड़ा, दुसलाहन, हिरू, दलाईलामा मंदिर, पुलिस लाईन, टिप्पा का कुछ हिस्सा, धर्मकोट, भागसू रोड़, पुराना चड़ी रोड़, कजलोट तथा गंभीर गंज इत्यादि क्षेत्रों में बिजली आपूर्ति बाधित रहेगी।
उन्होंने कहा कि मौसम खराब होने पर यह कार्य अगले दिन किया जायेगा। उन्होंने इस दौरान क्षेत्रवासियों से सहयोग की अपील की है। 

News Archives

Latest News