DNN शिमला
भारतीय जनता पार्टी प्रदेश अध्यक्ष डा. राजीव बिंदल ने संसदीय क्षेत्र प्रभारियों तथा संसदीय क्षेत्र पालकों की घोषणा की है।
संसदीय क्षेत्र प्रभारियों में राकेश जम्वाल (प्रदेश महामंत्री) को मण्डी संसदीय क्षेत्र, त्रिलोक जम्वाल (प्रदेश महामंत्री) को हमीरपुर संसदीय क्षेत्र, त्रिलोक कपूर (प्रदेश महामंत्री) को कांगड़ा संसदीय क्षेत्र तथा पुरषोतम गुलेरिया (प्रदेश उपाध्यक्ष) को शिमला संसदीय क्षेत्र का प्रभारी नियुक्त किया गया है।
संसदीय क्षेत्र पालकों में रामस्वरूप शर्मा (सांसद) को मण्डी संसदीय क्षेत्र, सतपाल सिंह सत्ती (पूर्व प्रदेश अध्यक्ष) को हमीरपुर संसदीय क्षेत्र, विक्रम सिंह ठाकुर (उद्योग मंत्री) को कांगड़ा संसदीय क्षेत्र तथा डा राजीव सहजल (सामाजिक न्याय एवं अधिकारिता मंत्री) को शिमला संसदीय क्षेत्र का पालक नियुक्त किया गया है।















