बाहरा विश्वविद्यालय के टूरिज्म एंड हॉस्पिटैलिटी विभाग में पांच दिवसीय रोजगरोन्मुख प्रशिक्षण कार्यक्रम

Education Solan

Dnewsnetwork

वाकनाघाट (सोलन) बाहरा विश्वविद्यालय के स्कूल ऑफ हॉस्पिटैलिटी एंड टूरिज्म की ओर से ट्रेनिंग विभाग के सहयोग से अंतिम वर्ष के होटल मैनेजमेंट और ट्रैवल एंड टूरिज्म मैनेजमेंट के विद्यार्थियों के लिए पांच दिवसीय रोजगार एवं साक्षात्कार तैयारी कार्यक्रम आयोजित किया गया। कार्यक्रम का मुख्य आकर्षण डॉ. दमन आहूजा का माइंडफुलनेस और वेलबीइंग पर विशेष सत्र रहा। डॉ. आहूजा जन स्वास्थ्य और सामुदायिक सहभागिता के क्षेत्र में तीन दशक से अधिक का अनुभव रखते हैं। वह वर्तमान में नेशनल इंस्टीट्यूट ऑफ हेल्थ एंड फैमिली वेलफेयर (NIHFW) की इंस्टीट्यूशनल एथिक्स कमेटी के सदस्य हैं। वह राष्ट्रीय स्वास्थ्य मिशन, यूनिसेफ, नेशनल एड्स कंट्रोल ऑर्गनाइजेशन (NACO), पीजीआई चंडीगढ़ और पॉपुलेशन फाउंडेशन ऑफ इंडिया सहित कई प्रतिष्ठित संस्थानों के साथ काम कर चुके हैं।

डॉ. आहूजा को रेड रिबन एक्सप्रेस अभियान के सफल संचालन के लिए राष्ट्रीय पुरस्कार भी मिल चुका है। उन्होंने देश के 24 राज्यों में स्वास्थ्य जागरूकता और सामुदायिक प्रशिक्षण कार्यक्रमों का नेतृत्व किया है। उनके मार्गदर्शन में पांच हजार से अधिक प्रशिक्षकों का नेटवर्क तैयार हुआ। वह कई विश्वविद्यालयों में अतिथि शिक्षक भी रह चुके हैं और पांच पुस्तकों के लेखक हैं। इसके अलावा वह आकाशवाणी और दूरदर्शन से एंकर एवं प्रस्तोता के रूप में भी जुड़े रहे हैं।

कार्यक्रम के दौरान विद्यार्थियों को समूह चर्चा, आत्म-परिचय, साक्षात्कार की तैयारी, STAR तकनीक, मॉक इंटरव्यू, नेतृत्व क्षमता, विवाद समाधान और प्रभावी संवाद जैसे विषयों पर प्रशिक्षण दिया गया। विद्यार्थियों ने हॉस्पिटैलिटी से जुड़े केस स्टडी और ऑपरेशनल गतिविधियों में भी भाग लिया।

कार्यक्रम में सुश्री हर्षिता देव, श्री सुमित वर्मा, श्री युवराज तिवाना, श्री अनुराग अवस्थी और सुश्री श्वेता चौहान ने भी विद्यार्थियों का मार्गदर्शन किया। विभागाध्यक्ष डॉ. विकेश कश्यप ने कहा कि इस तरह के कार्यक्रम विद्यार्थियों को उद्योग की जरूरतों के अनुरूप तैयार करने और उनका आत्मविश्वास बढ़ाने में महत्वपूर्ण भूमिका निभाते हैं।

विश्वविद्यालय के कुलपति प्रो. आर.पी. नैंटा ने सभी प्रतिभागियों को बधाई दी और कार्यक्रम के सफल आयोजन के लिए विशेषज्ञों व शिक्षकों के प्रयासों की सराहना की। चांसलर सरदार गुरविंदर सिंह बाहरा ने विद्यार्थियों को उज्ज्वल भविष्य की शुभकामनाएं दीं। उन्होंने कहा कि विश्वविद्यालय विद्यार्थियों को रोजगार के लिए जरूरी व्यावहारिक ज्ञान और कौशल उपलब्ध कराने के लिए लगातार प्रयासरत है।

Latest News