DNN सोलन (ब्यूरो)
14 अक्तूबर। सोलन बायपास पर रेहड़ी-फड़ी उठाने आई नगर परिषद की टीम के साथ लोगों की तिखी नोंक-झोंक हो गई। इसके बाद टीम बिना कार्रवाई के वापिस लौट आई। बता दें कि बुधवार को नगर परिषद सोलन की टीम बायपास के समीप रेहड़ी-फड़ी हटाने के लिए आई थी। जैसे ही टीम ने रेहड़ियों का सामान उठाना शुरू किया तो उन्होंने इसका विरोध किया। साथ ही सामान को से साफ़ इंकार कर दिया। लोगों का कहना था क़ी उन्हें पहले वेंडर मार्केट में बनाई गई दुकानें अलॉट करे, उसके बाद यहां से वह सामान उठाएंगे। फड़ीवालों का कहना है कि इसके लिए वह आंदोलन करने को भी तैयार हैं।
नगर परिषद ने मंगलवार को बायपास चौक पर सड़क के किनारे बैठे फड़ी वालों को यहां से सामान उठाने के लिए निर्देश दिए थे, लेकिन बुधवार को यहां फिर से फडिय़ां लगाई्रगई। इसके बाद नगर परिषद की टीम गाड़ी लेकर यहां से फडिय़ां उठाने के लिए मौके पर पहुंची। नप कर्मचारियों ने यहां फड़ी वालों का सामान उठाकर गाड़ी में डालना शुरु कर दिया। फड़ी लगाने वाली महिलाएं उनसे मिन्नतें करने लगी, लेकिन उन्होंने जबरदस्ती सामान उठा लिया। इसी बीच लोगों व नप कर्मियों के साथ बहस भी हुई।
क्या कहना है सेनेटरी इंस्पेक्टर का
नगर परिषद सोलन के सेनेटरी इंस्पेक्टर दीपराज हंस ने कहा कि बायपास पर फड़ी वालों की संख्या बढ़ती ही जा रही है, इससे यहां हाई-वे पर वाहनों के आने-जाने में समस्या उत्पन्न हो रही है। इसे देखते हुए उन्होंने यहां से फड़िया हटाने के लिए कार्रवाई की। सड़क पर लगी फडिय़ों का सामान गाड़ी से उठाया गया। बाद में जब लोगों ने इसका विरोध किया तो मुहिम रोक दी गई।














