DNN नूरपुर
पुलिस ने बाइक सवार दो युवकों से चिट्ठा बरामद करने में कामयाबी हासिल की है। पुलिस ने आरोपियों के खिलाफ मामला दर्ज कर जांच शुरू कर दी है। मामला हिमाचल प्रदेश के नूरपुर थाना क्षेत्र के तहत सामने आया है। यहां पर पुलिस ने गश्त के दौरान मेहता का तालाब में बाइक सवार दो युवकों से 2.08 ग्राम चिट्टा बरामद किया है। पुलिस ने इस संबंध में मामला दर्ज कर लिया है। आरोपियों की पहचान अभिनंदन तथा राहुल कुमार के तौर पर हुई है। पुलिस के अनुसार पंजासरा क्षेत्र में गश्त के दौरान यह कार्रवाई की है। उक्त दोनों युवक बाइक पर सवार थे, उनकी तलाशी के दौरान उनसे 2.08 ग्राम चिट्टा मौके से बरामद हुआ। पुलिस ने दोनों आरोपितों के खिलाफ एनडीपीएस एक्ट के तहत मामला दर्ज कर आगामी कार्रवाई शुरू कर दी है।















