DNN अर्की (पूजा वर्मा)
पुलिस थाना दाड़लाघाट के अंतर्गत डमलाना घाटी के पास एक स्कूल बस व मोटरसाइकिल की भिड़ंत हो गई। जिसमेंमोटर साइकिल सवार की मौके पर हुई मौत हो गई। पुलिस ने घटना को लेकर मामला दर्ज कर लिया है। जांच चल रही है। डीएसपी दाड़लाघाट संदीप कुमार ने बताया कि पुलिस ने मामले में कार्रवाई शुरू कर दी है। मृतक की पहचान निकेतन के तौर पर हुई है।












