बस पलट की 1 की मौत 22 उपचार के लिए पहुंचे अस्पताल

Crime Solan

DNN सोलन
सोलन – शिमला मार्ग पर मनसार के नजदीक एक निजी बस पटलने के कारण 1 की मौत हो गई, जबकि घटना में 22 लोग घायल हुए है। जिन्हें उपचार के लिए क्षे़त्रीय अस्पताल सोलन पहुंचाया गया है। डीएसपी रमेश शर्मा ने बताया कि घटना में 1 की मौत हुई है। जबकि 22 लोगों को उपचार के लिए अस्पताल पहुंचाया गया है। उन्होंने कहा कि अभी राहत कार्य जारी है। इनमें से 2 को आईजीएमसी शिमला रेफर किया गया है।

वहीं क्षेत्रीय अस्पताल के वरिष्ठ चिकित्सा अधीक्षक डा एनके गुप्ता ने कहा  25 लोग क्षेत्रीय अस्पताल में उपचार के लिए पहुंचे है। जिनमें से 1 महिला की मौत हो चुकी है। जबकि 2 की गंभीर हालत को देखते हुए उन्हें आईजीएमसी शिमला रेफर किया गया है।

News Archives

Latest News