DNN सोलन, 1 मार्च
सोलन के परवाणू में एक व्यक्ति की करंट लगने से मौत हो गई। घटना की सूचना मिलने के बाद पुलिस टीम मौके पर पहुंची और मामले की जांच शुरू की। जांच में पाया गया कि मृतक व्यक्ति बस में ही सवार था और बस हरिद्वार से शिमला जा रही थी। रात को करीब 1 बजे रात जब यह बस शिवालिक होटल परवाणु के पास पहुंची तो ज्यादा बारिश व ओलावृष्टि के कारण बिजली के पोल में लगी अर्थ की तार टूट कर बस के टायर में फंस गई जिस कारण बस एक दम से रूक गई। इसी दौरान इस बस में सफर सवारियों में से यह व्यक्ति एक दम से खिड़की खोलकर बाहर निकल गया और एकदम तार में टच होने होने के कारण वह करंट लगने से बस से करीब 10 मीटर आगे सड़क में गिर गया और उसकी मौके पर ही मृत्यु हो गई। मृतक की पहचान परशुराम साह निवासी बिहार उम्र 40 वर्ष के रूप में हुई । पुलिस ने मामला दर्ज करके आगामी कार्रवाई शुरू कर दी है।















