DNN नूरपुर
हिमाचल प्रदेश में कांगड़ा जिले के नूरपुर के नजदीकी गांव चेली में आज एक निजी स्कूल की बस गहरी खाई में गिर गई। हादसे में 20 बच्चों की मौत हो गई, जबकि 20-25 बच्चे जख्मी हो गए। इनमें से कुछ की हालत चिंताजनक है।
जानकारी के मुताबिक, बजीर राम सिंह पठानिया मेमोरियल स्कूल की बस चेली गांव में 200 फुट गहरी खाई गिर गई। हादसे में घायल हुए बच्चों को नजदीकी अस्पताल में दाखिल कराया गया है। मृतकों का आंकड़ा बढ़ने की आशंका जताई जा रही है क्योंकि कई बच्चे अभी भी दबे हुए हैं जिन्हें अभी निकालने की कोशिश की जा रही है। हादसे की जानकारी के बाद बच्चों के परिजन गहरे सदमे में हैं।















