बर्फबारी से सरकारी व निजी बसों के कई रुट प्रभावित, सोलन डिपो के यह रुट बन्द

Others Solan

DNN सोलन ब्यूरो
05 फरवरी। हिमाचल प्रदेश में वर्ष के पहले हिमपात ने जनजीवन अस्त-व्यस्त कर दिया है। लोग इस बर्फबारी का जहां लुत्फ उठा रहे है, वहीं परेशानियां भी झेलनी पड़ी है। गुरुवार को लगभग 03 बजे से 05 बजे तक सोलन में भी अधिक बर्फबारी के चलते परेशानियां लोगों को झेलनी पड़ी है। इसी के साथ ऊपरी क्षेत्र में अधिक बर्फबारी होने के चलते हिमाचल पथ परिवहन सोलन डिपो के लगभग 25 से अधिक रुट प्रभावित हुए है। इनमे कुछेक लोकल रुट भी है जोकि बर्फबारी के कारण बन्द हुए है। उधर, भारी बर्फबारी होने से निजी बसों के भी रुट प्रभावित हुए है।
बता दें कि गुरुवार को दिन में लगभग दो से तीन घण्टे तक लगातार हुई बर्फबारी के चलते आम जनजीवन पर इसका काफी प्रभाव पड़ा है। पर्यटन क्षेत्र बड़ोग, चायल, कसौली में साल 2021 में पहला हिमपात लोगों के चहरे पर मुस्कान लेकर आया है। किसान भाइयों को इस बर्फबारी से नगदी फसलों पर लाभ मिलेगा।
उधर, बर्फबारी से बसों के कई रुट प्रभावित हुए। लोकल रूटों पर भी इसका असर देखने को मिला है कि कसौली, कंडाघाट व अन्य रूटों पर भी बसें नहीं दौड़ पाई। अब देखना यह होगा कि शुक्रवार को इन 25 प्रभावित हुए रूटों में से कितने रूटों पर बसें दौड़ पाएगी।

क्षेत्रीय प्रबंधक, हिमाचल पथ परिवहन निगम सुरेश धीमान का कहना है कि बर्फबारी के चलते सोलन डिपो के लगभग 25 रुट प्रभावित हुए है। इन रूटों में लोकल चलने वाले रुट भी है। कसौली, सोलन, कंडाघाट व आसपास के क्षेत्रों में अधिक बर्फबारी होने से यह रुट एहतिहात के तौर पर बन्द किए गए।

News Archives

Latest News