बद्दी में व्यापारी की हत्या से सनसनी

Baddi + Doon Crime

DNN बद्दी

सोलन जिला के बीबीएन में एक व्यापारी की हत्या से सनसनी फैल गई है। पुलिस ने घटना के बाद मामला दर्ज करके जांच शुरू कर दी है। बताया जा रहा है कि किसी पूरानी रंजिश के चलते व्यापारी की हत्या तब हुई जब वह वापिस घर लौट रहा था।
इस हत्या के मामले के बाद बद्दी में स्थिति तनावपूर्ण हो गई और लोगों ने सड़क पर जाम लगा दिया। पुलिस ने हत्या का मामला दर्ज कर आरोपी की तलाश शुरू कर दी है और लाश को कब्जे में ले लिया है।

पुलिस के अनुसार सडोली निवासी हरजिंदर उर्फ बिट्टूरविवार शाम को अपने घर जा रहा था, इसी दौरान कुछ लोगो ने उस पर तलावारों व चोकू से हमला कर दिया। घटना के बाद उसे घायल अवस्था में बददी सीएचसी लाया गया, लेकिन उसकी मौत हो गई। पुलिस ने मामला दर्ज करके छानबीन शुरू कर दी है।
वारदात की सूचना मिलने के बाद डी.एस.पी. खजाना राम भी मौके पर पहुंचे और पुलिस टीम को दिशा-निर्देश दिए। पुलिस की जांच में सामने आया है कि यह हत्या जमीनी विवाद के चलते की गई। डी.एस.पी. खजाना राम ने बताया कि पुलिस ने हत्या का मामला दर्ज कर आरोपियों की तलाश शुरू कर दी है। उन्होंने बताया कि यह हत्या जमीनी विवाद के चलते की गई है, लेकिन पुलिस हर पहलू से जांच कर रही है।

News Archives

Latest News