बद्दी में कोरोना वायरस के दो और मामले पॉजिटिव

Baddi + Doon Others Solan
DNN सोलन
जिला सोलन के बद्दी में कोरोना वायरस के दो और संक्रमित मरीज आए है। बताया जा रहा है कि दो संक्रमित मरीजों में एक महिला एवं एक पुरुष है। इनमे से एक मरीज होटल में क्वारन टाइन किया गया था जबकि दूसरा संस्थागत क्वारन टाइन में था। इनके सैम्पल मंगलवार को जांच के लिए भेजे गए थे। इसकी पुष्टि करते हुए जिला स्वास्थ्य अधिकारी डा. एनके गुप्ता ने बताया कि मंगलवार को 276 सैम्पल जांच के लिए भेजे गए थे। इन 276 सैम्पलों में से 271 सैम्पलों की रिपोर्ट मंगलवार देर रात जिला स्वास्थ्य विभाग के पास पहुंच गई है और यह सैम्पल नेगेटिव पाए गए थे। शेष बचे पांच सैम्पलों की रिपोर्ट भी जिला स्वास्थ्य विभाग के पास बुधवार लगभग चार बजे पहुंच गई है। इनमे से दो सैम्पल पॉजिटिव व तीन सैम्पल नेगेटिव आए है। जिला में अब कोरोना वायरस से संक्रमित मरीजों का आंकड़ा 61 पहुंच गया है। इनमे से एक्टिव 30 केस है जबकि 31 संक्रमित मरीजों ने कोरोना वायरस को हरा चुके है।

News Archives

Latest News