बद्दी में कार से चिट्टा बरामद दो आरोपी गिरफ्तार

Baddi + Doon Crime

Dnewsnetwork

पुलिस जिला बददी की टीम ने दो लोगों को हैरोइन के साथ गिरफ्तार किया है। पुलिस थाना मानपुरा के तहत बद्दी पुलिस की एक्स-सेल टीम को सूचना प्राप्त हुई कि दो व्यक्ति खरूणी क्षेत्र में कार में बैठकर चिट्टा बेचने की फिराक में हैं। सूचना के आधार पर पुलिस टीम ने तत्परता से कार्रवाई करते हुए शिवालिक साइंस स्कूल के समीप सड़क किनारे खड़ी एक क्रेटा कार को मौके पर काबू किया। कार की तलाशी के दौरान 7.29 ग्राम हैरोइन तथा एक डिजिटल तराजू बरामद किया गया। मौके पर ही दोनों आरोपियों मोहन लाल उर्फ गंजू निवासी डुमनवाला तथा नरेश कुमार उर्फ मोनू निवासी मलपुर को गिरफ्तार कर लिया गया है। इस संबंध में पुलिस थाना मानपुरा में एनडीपीएस एक्ट की संबंधित धाराओं के तहत मामला दर्ज कर आगामी जांच की जा रही है।

News Archives

Latest News