DNN बद्दी
हिमाचल प्रदेश के सबसे बड़े औद्योगिक क्षेत्र बद्दी में एक प्रवासी युवक की हत्या का मामला सामने आया है। बद्दी में एक प्रवासी व्यक्ति द्वारा दूसरे एक 34 बर्षीय प्रवासी व्यक्ति को पहले शराब पिलाई गई और उसके बाद अपने कमरे में ले जाकर उसकी हत्या करने के बाद कमरे के बीच गड्ढा खोदकर उसे दफना दिया गया।
घटना 6 नवंबर की है और उसके बाद 13 नवंबर को जब आसपास के लोगों को कमरे से बदबू आने शुरू हुई तो उनके द्वारा पुलिस थाना बद्दी को सूचित किया गया।पुलिस की टीम ने मौके पर पहुंच कर मृतक के शव को गड्डे से बाहर निकला और अब पुलिस ने शव को कब्जे में लेने के बाद पोस्टमार्टम के लिए नालागढ़ के सिविल अस्पताल में भेज दिया है। फिलहाल पुलिस ने आरोपी के खिलाफ हत्या का मामला दर्ज करके जाँच शुरू कर दीं है और पुलिस ने आरोपी को हिरासत में लेकर पूछताछ की जा रही है।
शुरूआती जांच में आरोपी ने पुलिस को पूछताछ में बताया कि बद्दी में 6 नवंबर को वह चार दोस्तों ने शराब पी और उसके बाद दो लोग अपने कमरे में चले गए ।
विरेन और विश्वकर्मा शराब पीने के बाद वापस अपने कमरे में चले गए लेकिन राजेंद्र नशा अधिक होने पर नईम के कमरे में चला गया। पुलिस ने बताया कि शराब पीने के बाद नईम अंसारी राजेंद्र कुमार को जुडी कलां में अपने कमरे में ले आया। वहां पर उससे मोबाइल मांग रहा था। राजेंद्र ने मोबाइल देने से इंकार कर दिया तो उसने ईंट सिर पर मार कर उसकी हत्या कर दी। जब वह मर गया तो गड्ढा खोद कर उसे वहां पर दफना दिया।
अब घटना के 7 दिन के बाद जब लोगों को कमरे से बदबू आने शुरू हुई तो लोगों ने पुलिस थाना बद्दी को सूचित किया और उसके बाद पुलिस ने आरोपी के कमरे से मृतक के शव को बरामद कर पोस्टमार्टम के लिए नालागढ़ के सिविल अस्पताल भेज दिया है और पुलिस ने आरोपी को हिरासत में लेकर मामला दर्ज कर लिया है और पुलिस मामले की जांच में जुट गई है।















