डीएनएन बददी
स्टेट लेवल जूनियर कुश्ती चैंपियनशिप आगामी 4 फरवरी को बद्दी के बागबानियां स्थित सतबीर अखाड़ा में आयोजित की जाएगी। इस चैंपियनशिप में फ्री स्टाईल ग्रीक और रोमन वूमैन फ्री स्टाईल कै टागिरी में खिलाड़ी अपना दम खम दिखाएंगे। इस आशय की जानकारी देते हुए ऐसोसिएशन के राष्ट्रीय महासचिव कुलदीप राणा ने बताया कि चैंपियनशिप में वो पुरूष व महिला खिलाड़ी भाग लेंगे, जिनकी उम्र 1 जनवरी 2018 को 18 बर्ष की हो गई होगी। इसके अलावा चैंपियनशिप में हिस्सा लेने वाले खिलाडिय़ों को अपने साथ आधार कार्ड लाना अनिवार्य है। राणा ने बताया कि नालागढ़ के बागबानियां स्थित सतबीर अखाड़ा में होने वाली इस स्टेट लेवल चैंपियनशिप के विजेता खिलाड़ी 22 से 25 फरवरी को जयपुर राजस्थान में होने वाली 37वीं पुरूष फ्री स्टाईल, ग्रीको रोमन स्टाईल व महिलाओं की जुनियर नेश्रल चैंपियनशिप में हिस्सा लेगी।















