SOLAN के बददी में फिर सामने आया कोरोना पाजिटिव

Baddi + Doon Solan

DNN सोलन
सोलन जिला के बद्दी से शनिवार को भी एक दुखद खबर आई है। बद्दी के एमसी रेस्ट हाउस में संस्थागत क्वारनटाइन में रह रहा एक व्यक्ति कोरोना पॉजिटिव निकला है। बताया जा रहा है कि यह व्यक्ति ट्रेन के माध्यम से हिमाचल आया था और इसके पश्चात यह बद्दी पहुंचा था और क्वारन टाइन किया गया था। इस व्यक्ति के सैम्पल लेकर जिला स्वास्थ्य विभाग द्वारा शनिवार को जांच के लिए केंद्रीय अनुसंधान संस्थान कसौली भेजे थे, जहां से इस व्यक्ति की रिपोर्ट पॉजिटिव आई है। इसकी पुष्टि जिला स्वास्थ्य अधिकारी डा. एनके गुप्ता ने की है। बता दे कि जिला शनिवार को 197 सैम्पल जांच के लिए भेजे गए है। इनमे से कुछेक सैम्पलों की रिपोर्ट आ गई है। जिला में अब कोरोना संक्रमित मरीजों का आंकड़ा 39 पहुंच गया है। इनमे से 10 एक्टिव केस है, जबकि दो मरीजों की रिपोर्ट नेगेटिव होने के पश्चात भी एहतिहातन आइसोलेशन में रखा गया है। हालांकि 27 लोगों ने कोरोना वायरस को मात दे दी है।

News Archives

Latest News