DNN नालागढ़
नालागढ़ विधानसभा क्षेत्र से टिकट न मिलने से नाराज भाजपा के पूर्व जिला अध्यक्ष के एल ठाकुर ने आजाद उम्मीदवार के तौर पर चुनाव मैदान में अपना नामांकन भर दिया है । इसी के साथ नालागढ़ में सियासत और ज्यादा गरम हो गई है। आपको बता दें कि पूर्व विधायक कृष्ण लाल ठाकुर ने दत्तोवाल से एक विशाल रैली का आयोजन किया जिससे पैदल मार्च रिटर्निंग ऑफिसर के दफ्तर तक निकाला गया । जिसमें उन्होंने हजारों की भीड़ दिखाकर अपना शक्ति प्रदर्शन भी किया । उसके बाद उन्होंने रिटर्निंग ऑफिसर के माध्यम से अपना नॉमिनेशन फाइल किया।
इस मौके पर मीडिया से बातचीत करते हुए पूर्व विधायक कृष्ण लाल ठाकुर ने कहा कि वह पिछले 10 सालों से भाजपा के लिए काम कर रहे थे, जब उन्होंने टिकट के लिए दावेदारी दिखाई तो भाजपा पार्टी ने उनके साथ धोखाधड़ी करके एक ऐसे पलटू नेता को टिकट दे दिया जिसने भाजपा के झंडे फुके और उसके खिलाफ कार्यकर्ताओं द्वारा मामले भी दर्ज करवाए गए। उन्होंने कहा नालागढ़ विधानसभा क्षेत्र की जनता का उन्हें जन समर्थन मिल रहा है । जिसके चलते वह भारी बहुमत से नालागढ़ विधानसभा क्षेत्र से जीतकर विधानसभा पहुंचेगे ।















