बच्चों को पिलाई 2 बूंद जिंदगी

Others Solan

डीएनएन सोलन
सामाजिक न्याय एवं अधिकारिता तथा सहकारिता मंत्री डा. राजीव सैजल ने आज सोलन जिले के कसौली विधानसभा क्षेत्र के धर्मपुर से राष्ट्रीय टीकाकरण अभियान के अन्तर्गत जिला स्तरीय सघन पल्स पोलियो प्रतिरक्षण अभियान के द्वितीय चरण का शुभारंभ किया। उन्होंने इस अवसर पर शिशुओं को पोलियो ड्रॉप्स पिलाकर अभियान का शुभारंभ किया। डा. सैजल ने इस अवसर पर कहा कि नौनिहालों को विभिन्न जानलेवा तथा शारीरिक एवं मानसिक रूप से विकलांगता की और ले जाने वाली बीमारियों से बचाने के लिए सभी बच्चों का समय पर रोग प्रतिरोधक टीकाकरण आवश्यक है। उन्होंने कहा कि इस दिशा में सभी नागरिकों को स्वास्थ्य एवं परिवार कल्याण विभाग का सहयोग करना होगा। उन्होंने सभी से आग्रह किया कि निर्धारित समय पर शिशुओं का टीकाकरण अवश्य करवाएं। सामाजिक न्याय एवं अधिकारिता मंत्री ने सघन पल्स पोलियो प्रतिरक्षण अभियान के प्रथम चरण के सफल कार्यान्वयन के लिए लिए स्वास्थ्य एवं परिवार कल्याण विभाग एवं इस कार्य में संलग्न विभिन्न सामाजिक संस्थाओं को बधाई दी। उन्होंने कहा कि सभी को पोलियो से बचाव के लिए जागरूक रहना होगा क्योंकि हमारे कुछ पड़ोसी देशों से अभी भी पोलियों के मामले सामने आ रहे हैं।

रोटरी क्लब सोलन के प्रधान विजय दुग्गल ने बताया की पोलियो मुक्त अभियान में भारत की सफलता को लगातार बरकरार रखने के लिए जरूरी है कि देश के हर बच्चे को नियमित समय पर पोलियो वैक्सीन मिलती रहे। पोलियो ड्रॉप या टीका दोनों में से कई भी आप उपयोग कर सकते हैं।

News Archives

Latest News