DNN बद्दी
बी बी एन क्षेत्र की सामाजिक संस्था सोसायटी फॉर ऑल राउंड डेवलपमेंट द्वारा ग्रीनलम कंपनी के सौजन्य से समुदायिक विकास कार्यक्रम के अंतर्गत उप स्वास्थ्य केंद्र बगलैहड में हेल्दी बेबी शो का आयोजन किया गया । इसमें क्षेत्र की लगभग 50 से अधिक महिलाओं ने भाग लिया। डा. सौरभ मिन्हास द्वारा बच्चों और माताओं का स्वस्थ या निरीक्षण किया गया और प्रदेश सरकार द्वारा चलाई गई विभिन्न योजनाओं के बारे में विस्तारपूर्वक जानकारी दी जिस में प्रथम स्थान पर शिवांगी द्वितीय स्थान पर हरनूर व तृतीय स्थान पर जैस्मीन और तनिषा रहे। यूनिवर्सल स्वास्थ्य कार्यक्रम के अधिकारी सुनील कुमार ने बताया कि समय-समय पर संस्था द्वारा जागरूक कार्यक्रमों का आयोजन किया जाता है। इस मौके पर उनके साथ स्वास्थ्य कार्यकर्ता रामावती, उपप्रधान गुरदयाल सिंह, आंगनवाड़ी कार्यकर्ता कलावंती, जसविंदर, अजमेर सिंह, आशा वर्कर राकेश कुमारी, सतपाल व सुलोचना देवी मौजूद रहे।















