फोरलेन कार्य के दृष्टिगत इन क्षेत्रों में रहना पड़ेगा इस दिन बिना विद्युत के

Himachal News Others Solan

DNN सोलन

20 जुलाई। हिमाचल प्रदेश विद्युत बोर्ड से प्राप्त जानकारी के अनुसार सोलन से शिमला के मध्य राष्ट्रीय राजमार्ग के फोरलेन कार्य के दृष्टिगत 22 जुलाई, 2021 को 11 केवी वाटर सप्लाई फीडर की आपूर्ति बाधित रहेगी। यह जानकारी आज यहां प्रदेश विद्युत बोर्ड के सहायक अभियन्ता आर. विदुर ने दी।
उन्होंने कहा कि इस कारण 22 जुलाई, 2021 को प्रातः 09.30 बजे से सांय 06.00 बजे तक चम्बाघाट चौक, फॉरेस्ट कालोनी, बेर गांव, बेर पानी, बेर खास, करोल विहार, एनआरसीएम, जौणाजी, दामकड़ी, फलाई, शिल्ली, धाली, सेर चिराग, मशीवर, भाजो, कोटला, अश्वनी खड्ड, चंगर, राली धार, बजरोल, नडोह, शूलिनी नगर के कुछ क्षेत्रों, दुग्ध शीतन संयन्त्र तथा इसके आस-पास के क्षेत्रों में विद्युत आपूर्ति बाधित रहेगी। उन्होंने कहा कि मौसम खराब होने की स्थिति में विद्युत आपूर्ति अगले कार्य दिवस पर बाधित की जाएगी। उन्होंने इस अवधि में लोगों से सहयोग की अपील की है।

News Archives

Latest News