फोटोस्टेट मशीन के लिए नीलामी

Himachal News Others Solan

DNN  सोलन

19 अप्रैल। मिनी सचिवालय सोलन में फोटोस्टेट मशीन स्थापित करने के लिए नीलामी 30 अप्रैल, 2021 को प्रातः 11.00 बजे उपायुक्त कार्यालय के बठक कक्ष में आयोजित की जाएगी। यह जानकारी अतिरिक्त उपायुक्त अनुराग चन्द्र शर्मा ने दी।
अनुराग चन्द्र शर्मा ने कहा कि इच्छुक व्यक्ति को प्रार्थना पत्र के साथ धरोहर राशि के रूप में उपायुक्त सोलन के नाम 15,000 रुपए का ड्राफ्ट अथवा चैक संलग्न करना होगा। अधिक जानकारी अतिरिक्त उपायुक्त सोलन के कार्यालय से प्राप्त की जा सकती है।

Latest News