DNN सोलन (श्वेता भारद्वाज)
गेंदे के एक ही पौधे पर 865 फूल खिलाने पर सोलन के वैज्ञानिक का डा. बृज लाल अत्रि का नाम लिम्का बुक आफ रिकार्ड में दर्ज हुआ है। वे सोलन के चंबाघाट स्थित खुम्ब अनुसंधान निदेशालय में कार्यरत है। जानकारी के अनुसार सन 2015 में उन्होंने भारतीय पशुु चिकित्सा अनुसंधान संस्थान, मुक्तेष्वर स्थित अपने आवास के बगीचे में गेंदे के फूल उगाए। अच्छी देखभाल व समय-समय पर सिंचाई एवं उर्वरकों के कारण इन फूलों में से एक पौधे का आकार बहुत बड़ा हो गया तथा इस पौधे में 865 फूल खिले जो कि एक रिकार्ड था। डा. अत्री ने इसे लिम्का बुक ऑफ रिकार्डस, गुडग़ांव (हरियाणा) भेजा जो 2017 के रिकार्डस में शामिल कर लिया गया जिसका प्रमाण पत्र उन्हें अब प्राप्त हुआ है।















