डीएनएन बद्दी
बददी के निकट मलकूमाजरा स्थित गल्फा लैबोरट्रीस उद्योग ने सुरक्षा सप्ताह का शनिवार को विधिवत समापन किया। समापन समारोह के मुख्यातिथि फायर आफिसर बददी देवेन्द्र सिंह थे, जबकि कार्यक्रम की अध्यक्षता कंपनी के मानव संसाधन विकास विभाग के महाप्रबंधक अशोक अग्रवाल थे। अग्निशमन विभाग के फायर आफिसर देवेंद्र सिंह ने अपने संबोधन में कहा कि हमें सड़क सुरक्षा नियमों का पालन करने आहवान किया। उन्होंने कहा कि हमें उद्योग में काम करते हुए हर तरफ ध्यान रखना चाहिए और जहां तक हो सके हादसों से बचाव करना चाहिए। उन्होंने कहा कि हम जब मशीन पर काम करते हैं तो एक क्षण के लिए भी सुरक्षा की अनदेखी न करे और क्योंकि इससे हमारे साथ साथ अन्य की जान जा सकती है। इसके अलावा उद्योगों में आग या अन्य हादसा होने पर तुरंत सुरक्षा सयंत्र व उपकरणों का प्रयोग करें। आग लगने या भूकंप आने पर तुरंत सारा परिसर खाली करके खाली स्थान पर एकत्रित हो जाना चाहिए। कंपनी के एच आर हैड अशोक अग्रवाल ने कहा कि कहा कि हमने समस्त कर्मचारियों को 30 दिन का वैलनैस पलेज कैलेंडर का प्रदान किया ताकि रोजाना सुरक्षा के उपाय समझे जा सके। अशोक अग्रवाल ने कहा कि हमने एक सप्ताह तक कंपनी और उसके बाहर विभिन्न कार्यक्रम आयोजित किए जिसमें लोगों, उद्योग कर्मचारियों, मजदूरों व वाहन चालकों को कई तरीकों से जागरुक किया। कर्मचारियों व अधिकारियों को अपने संबोधन में उन्होंने कहा कि हमें हर स्तर पर सुरक्षा का ध्यान रखना चाहिए चाहे वह घर हो, रोड हो, उद्योग हो या उत्पादन कक्ष। सुरक्षा महज एक शब्द नहीं है बल्कि यह अंत:करण से पैदा किया जाना वाला अनुशासन है जिसका हम सबको पालन करना चाहिए।















