प्लास्टिक छोड़ो पर्यावरण बचाओ अभियान के राष्ट्रीय अध्यक्ष ने मुख्यमंत्री से की भेंट

National/International Politics Shimla

DNN नई दिल्ली

राष्ट्रीय सेवा भारती से संबद्ध प्रधानमंत्री जन कल्याणकारी प्रचार प्रसार अभियान द्वारा चलाए जा रहे, ‘प्लास्टिक छोड़ो पर्यावरण बचाओ’ अभियान के तहत अभियान के राष्ट्रीय अध्यक्ष पुषेश आर्य ने हिमाचल प्रदेश के मुख्यमंत्री जयराम ठाकुर से नई दिल्ली में मुलाकात कर हैंड मेड पेपर बैग देकर अभियान में मदद के लिए निवेदन किया। इसे मुख्यमंत्री ने पूर्ण रूप से स्वीकार किया  एवं भरपूर सहयोग का आश्वासन दिया। उन्होंने अभियान के सफलता की कामना की और कहा कि प्रदेश इस दिशा में सकारात्मक कार्य कर रहा है और पर्यावरण की रक्षा करना हर नागरिक का कर्तव्य है।

इस अवसर पर प्रधानमंत्री जन कल्याणकारी योजना प्रचार-प्रसार अभियान के राष्ट्रीय मीडिया प्रभारी शैलेंद्र विजयवर्गीय, हिमाचल प्रदेश के प्रदेश अध्यक्ष गोविंद ठाकुर, प्रदेश महामंत्री विशाल नेगी, ललित दवे एवं अन्य कार्यकर्ता उपस्थित थे।

News Archives

Latest News