प्लास्टिक कचरे को जलाने की बजाय पंचायतों में जमा करवाएं -एडीसी

Himachal News Others Una
DNN ऊना,
29 अक्तूबर: दीपावली महापर्व पर घरों की साफ-सफाई करते वक्त निकलने वाले प्लास्टिक कचरे को इधर-उधर फंेकने या जलाने की बजाय एक स्थान पर इकट्ठा करके पंचायत या नजदीकी नगरपालिका/नगर पंचायत को सौंप दिया जाए। यह आहवान करते हुए अतिरिक्त उपायुक्त ऊना डाॅ अमित शर्मा ने बताया कि जिला प्रशासन व नेहरू युवा केंद्र ऊना द्वारा संचालित किए जा रहे स्वच्छ भारत मिशन कार्यक्रम के भविष्य में भी सकारात्मक परिणामो को ध्यान में रखते हुए हर परिवार व व्यक्ति को अपनी भूमिका सुनिश्चित करनी आवश्यक है।
एडीसी ने कहा कि इस कार्यक्रम को जिला में प्रभावी ढंग से क्रियान्वित किया जा रहा है। एचआरटीसी ऊना, विभिन्न सरकारी बैंको की ईकाइयां व डाक विभाग ऊना के कर्मचारियों ने भी स्वच्छ भारत मिशन कार्यक्रम के तहत अपनी सक्रिय भागीदारी सुनिश्चित की है। अभियान के दौरान कार्यालय परिसर, शौचालय और भवन के आसपास के क्षेत्रों की आज साफ-सफाई की गई।
इसके अतिरिक्त डाकघर कर्मचारियों से अभियान का हिस्सा बनने और स्वच्छता का संकल्प भी लिया। क्लीन इंडिया प्रोग्राम के तहत धर्मसाल महतां के प्रधान अशोक कुमार, धर्मशाला महंतां खास उप प्रधान विनय ठाकुर, नारी के उपप्रधान होशियार सिंह, ज्वाल के उप प्रधान इकवाल सिंह की मौजूदगी में साफ सफाई की गई और 180 किलोग्राम पॉलिथीन एकत्रित की गई। 31 दिन के इस प्रोग्राम में स्वंयसेवी व क्लब के सदस्यों द्वारा घर-घर जाकर भी प्लास्टिक एकत्रित की गई।
कार्यक्रम के तहत अधीक्षक डाकघर ऊना मोहन लाल शर्मा, नेहरू युवा केंद्र की स्वंयसेवी मनीषा व युवा क्रांति क्लब के सदस्य भी शामिल रहे।

News Archives

Latest News