DNN सोलन
कांग्रेस नेत्री प्रियंका वाड्रा के बयान पर फेसबुक पर एक युवक द्वारा की गई अभद्र टिप्पणी के खिलाफ पुलिस में मामला दर्ज करने के लिए सोलन के कांग्रेसी नेताओं ने एसपी सोलन को एक ऑनलाइन शिकायत की है। इसमें आरोपी के खिलाफ विभिन्न धाराओं के तहत मामला दर्ज करने की मांग की गई है। सोलन कांग्रेस के नेता रोहित शर्मा, साजिद अली, अरुण शर्मा, संजय भंडारी, अमन सेठी, सुभाष वरमानी, निश्चल कुमार, अमित ठाकुर, निशांत व पुनीत नारंग ने सोलन पुलिस को एक ऑनलाइन शिकायत भेजी है। इसमें लिखा गया है कि किसी व्यक्ति ने एक समाचार वेबसाइट पर प्रियंका गांधी द्वारा लॉक डाउन को लेकर दिए गए बयान को शेयर किया था और उसके नीचे एक युवक ने अश्लील बातें लिखकर प्रियंका वाड्रा का अपमान किया है। ऐसे में इस व्यक्ति के खिलाफ आईटी एक्ट के अलावा आईपीसी की विभिन्न धाराओं के तहत मामला दर्ज होना चाहिए।















