DNN ऊना
21 दिसम्बर – प्रशासन गांव की ओर कार्यक्रम के तहत बुधवार को पंचायत घर बंगाणा में विशेष शिविर आयोजित किया गया। शिविर की अध्यक्षता एसडीएम बंगाणा योगराज धीमान ने की। इसके अलावा शिविर में कुटलैहड़ विधानसभा के नवनिर्वाचित विधायक दवेंद्र कुमार भुट्टो, तहसीलदार बंगाणा राहुल शर्मा सहित अन्य विभागों के अधिकारी भी उपस्थित रहे।
एसडीएम ने बताया कि पंचायत घर बंगाणा में आयोजित शिविर में कुल 5 शिकायतें दर्ज की गई जिसमें से 2 शिकायतों का मौके पर निपटारा किया गया तथा शेष अन्य शिकायतों को जल्द से जल्द निपटाने के लिए संबंधित अधिकारियों को निर्देश दिए। इसके अलावा शिविर में पांच इंतकाल दर्जं किए गए तथा एक एफेडैविट भी बनाया गया। शिविर में विभिन्न विभागों के उपस्थित अधिकारियों ने प्रदेश सरकार द्वारा संचालित की जा रही विभिन्न कल्याणकारी योजनाओं बारे आमजन को विस्तारपूर्वक जानकारी उपलब्ध करवाई।
झलेड़ा में प्रशासन गांव की आरे कार्यक्रम के तहत विशेष शिविर आयोजित
ऊना, 21 दिसम्बर – ग्राम पंचायत झलेड़ा में प्रशासन गांव की ओर कार्यक्रम के अंतर्गत विशेष कैम्प आयोजित किया गया जिसकी अध्यक्षता एसडीएम ऊना डाॅ निधि पटेल ने की। शिविर में ग्राम पंचायत झलेड़ा के अलावा ग्राम पंचायत लाल सिंगी, रैन्सरी व टक्का को भी शामिल किया गया।
एसडीएम ने बताया कि इस मौके पर 2 खानगी तकसीम व 26 इंतकाल के मामले दर्ज किए गए तथा विकास खंड ऊना के तहत 15 प्रमाण पत्र जारी किए गए। इसके अलावा स्वास्थ्य विभाग द्वारा 63 व्यक्तियों का स्वास्थ्य जांचा गया तथा 25 व्यक्तियों के शुगर टैस्ट किये गये। जल शक्ति विभाग के अधिकारियों द्वारा 01 पानी का सैम्पल लिया गया। शिविर में विभिन्न विभागों द्वारा अपने-अपने विभाग से सम्बन्धित स्कीमों के बारे जानकारी भी उपलब्ध करवाई गई।
-0-















