DNN सोलन ब्यूरो
17 सितंबर। देश के प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के जन्म दिवस पर भारतीय जनता पार्टी द्वारा विभिन्न जगहों पर कार्यक्रम का आयोजन किया गया। सेवा सप्ताह के रूप में मनाया जा रहा प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के जन्मदिवस पर कही अस्पतालों में फल वितरित किए गए तो कहीं मास्क वितरण का कार्यक्रम का आयोजन किया गया। सोलन में भी प्रधानमंत्री के जन्म दिवस पर पुराने बस स्टैंड के समीप भारतीय जनता पार्टी द्वारा मास्क व सेनेटाइजर वितरण कार्यक्रम किया गया।
प्रधानमंत्री के जन्मदिवस पर भाजपा के वरिष्ठ नेता तरसेम भारती भी राजनीति में सक्रिय दिखाई दिए। लम्बे समय बाद नरेंद्र मोदी के जन्मदिवस पर सोलन नगर परिषद सोलन के वार्ड नंबर 15 में फल वितरण का कार्यक्रम किया गया।
सोलन जिला के धर्मपुर में भारतीय जनता पार्टी कसौली मंडल द्वारा सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र व क्षय रोग अस्पताल में जाकर मास्क, सेनेटाइजर व फल वितरण का कार्यक्रम किया गया। इस कार्यक्रम में भाजपा कसौली मंडल के अध्यक्ष कपूर सिंह वर्मा व अन्य कार्यकर्ताओ उपस्थित रहे।
इसी तरह हिमाचल के प्रवेश द्वार परवाणू में भी नगर परिषद परवाणू में सफाई कर्मियों को फल वितरित किए गए। इस कार्यक्रम में हिमाचल प्रदेश महिला आयोग की अध्यक्ष डा. डेजी ठाकुर उपस्थित रही। इस दौरान डा. डेजी ठाकुर ने कहा की प्रदेश में कोरोना काल के दौरान सफाई कर्मियों ने भी कोरोना योद्धाओ की तरह कार्य किया है। इन्होने भी अपनी जान की परवाह किए बिना शहर सहित अन्य जगहों पर भी सेनेटाइजेशन का कार्य बेहतर तरीके से किया है। इस मौके पर पूर्व पार्षद विकास सेठ, पूर्व पार्षद रणजीत ठाकुर, कृष्णा मंडयाल, किरण शर्मा, सार्थिक तनेजा, शकुंतला पांटा व अन्य लोग मौजूद रहे।















