DNN शिमला/चंबा/किन्नौर
हिमाचल प्रदेश में 3 बड़े हादसे हुए है। इनमें 1 बच्चे सहित 7 लोगाें की मौत हुई है। 1 घटना सोमवार दोपहर ही है जबकि अन्य दोनों घटनों रविवार रात की बताई जा रही है। सभी घटनाओं को लेकर पुलिस जांच कर रही है।
पहली घटना में प्रदेश के किन्नौर जिला में बर्फीले तूफान की चपेट में आने से 3 मजदूरों की मौत हो गई। घटना भावावैली के मुसरिंग में घटित हुई है। घटना में दो लोग घायल भी हुए हैं। पुलिस के अनुसार सोमवार दोपहर करीब 1 बजे निर्माणाधीन निजी कंपनी के सभी मजदूर दोपहर का भोजन कर रहे थे कि अचानक हिमस्खलन से पहले बर्फीला तूफान आ गया और मजदूर इसकी चपेट में आ गए। पुलिस के अनुसार मजदूरों की पहचान सीमन, विरयां उराव की मौके पर ही मौत हो गई। जबकि रतन लाल ने पीएचसी में दम तोड़ दिया। घायल मजदूर कृष्ण को आनी से महात्मा गांधी अस्पताल खनेरी रामपुर रेफर किया गया है। चंद्र नाथ झारखंड का पीएचसी कटगांव में इलाज चल रहा है। पुलिस ने मामला दर्ज कर छानबीन शुरू कर दी है।
दूसरी घटना प्रदेश के शिमला जिला में सामने आई है। रोहड़ू उपमंडल के अंतर्गत गुजांदली-देवरीघाट संपर्क मार्ग पर चरोट कैंची में बोलेरो दुर्घटनाग्रस्त होने से दादा-पोते की मौत हो गई है। जबिक घटना में छह लोग गंभीर रूप से घायल हैं। सूचना मिलते ही पुलिस ने मौके पर पहुंचकर मामले की जांच में शुरू कर दी है।
जानकारी के अनुसार सभी लोग बोलेरो में सवार होकर गुजादंली-देवरीघाट संपर्क मार्ग से नरैण मंदिर में दर्शन के लिए जा रहे थे। इसी बीच चरोट कैंची के समीप चालक वाहन से नियंत्रण खो बैठा। इससे गाड़ी सड़क से करीब 50 मीटर नीचे नीचे जा गिरी। घटना में बहादुर सिंह और उनके पोते अक्षत की मौत हो गई। मामले की पुष्टि करते हुए डीएसपी रोहडू रविंद्र कुमार नेगी ने बताया कि रविवार को बोलेरो के दुर्घटनाग्रस्त होने से दो लोगों की मौत हो गई है। पुलिस हादसे के कारणों की छानबीन कर रही है।
वहीं तीसरा हादसा चंबा जिला के भरमौर-पठानकोट हाईवे पर हड़सर से आगे दराटी पुल के पास एक बोलेरो गाड़ी अनियंत्रित होकर 25 मीटर नीचे खाई में गिर गई। हादसे में दो लोगों की मौत हो गई जबकि एक व्यक्ति घायल हो गया। मृतकों की पहचान गाड़ी चालक राकेश कुमार व अशनी कुमार के रूप के हुई है। हादसे में सेरी गांव के अनिल कुमार घायल हुए हैं। पुलिस मामले की जांच कर रही है।