प्रदेश में 10 आईएफएस, एक एचपीएफएस अधिकारियों का तबादला, आईएएस अधिकारियों को सौंपा अतिरिक्त कार्यभार

Himachal News Others Shimla

DNN शिमला ब्यूरो।

06 सितंबर। प्रदेश सरकार ने आईएफएस  अधिकारियों में बड़ा फेरबदल किया है, जबकि कई आईएएस अधिकारियों को अतिरिक्त कार्यभार सौंपा है। शनिवार को इन चारों आईएएस अधिकारियों के विभागों का जिम्मा 8 अन्य अधिकारियों को सौंपा है। आईएएस के अलावा 10 आईएफएस और एक एचपीएफएस अधिकारी के तबादला आदेश भी जारी किए गए हैं। राज्य सरकार ने वर्ष 1988 बैच के आईएएस एसीएस वन संजय गुप्ता को एसीएस (प्रिंटिंग एंड स्टेश्ररी, पशुपालन एवं फिशरी) का अतिरिक्त कार्यभार सौंपा है।

1988 बैच के ही एसीएस गृह, विजिलैंस और खाद्य एवं आपूर्ति विभाग मनोज कुमार को एसीएस उद्योग, 1990 बैच के एसीएस वित्त एवं प्लानिंग प्रबोध सक्सेना को एसीएस ऊर्जा, 1994 बैच के प्रधान सचिव कृषि एवं जनजातीय विकास और राजस्व ओंकार चंद शर्मा को प्रधान सचिव जल शक्ति विभाग व बागवानी का अतिरिक्त दायित्व, 2003 बैच के आईएएस सचिव आयुर्वेदा डा अजय कुमार शर्मा को सचिव सामाजिक न्याय एवं अधिकारिता विभाग, 2009 बैच की आईएएस एमडी राज्य आपूर्ति निगम मानसी सहाय को निदेशक खाद्य आपूर्ति विभाग, 2013 बैच की आईएएस एमडी एचपीएमसी देबाश्वेता बनिक को निदेशक बागवानी तथा 2013 बैच के विशेष सचिव वन नीरज कुमार को विशेष सचिव उद्योग का अतिरिक्त जिम्मा सौंपा है।

इसी तरह सरकार ने वर्ष 1988 बैच के आईएफएस सीपीडी आईडीपी सोलन अजय श्रीवास्तव को राज्य वन निगम में एमडी तथा इनके स्थान पर वन निगम के मौजूदा एमडी एवं 1989 बैच के आईएफएस पवनेश शर्मा को सीपीडी आईडीपी सोलन लगाया है। एपीसीसीएफ (एडमिन) एवं कैंपा का अतिरिक्त कार्यभार देख रहे 1993 बैच के आईएफएस संजय सूद को एपीसीसीएफ (एडमिन) के साथ एपीसीसीएफ (एम एंड ई) का अतिरिक्त कार्यभार दिया है।

सीसीएफ (एचआरडी) वर्ष 1997 बैच के एसडी शर्मा को सीईओ कैंपा प्रोजैक्ट शिमला, एपीसीसीएफ (एफसीए) एवं वित्त का अतिरिक्त कार्यभार देख रहे 1989 बैच के राजेश को एपीसीसीएफ (एफसीए) एंड स्टेट नोडल ऑफिसर एफसीए शिमला, सीसीएफ (आईटी/एमआईएस/जीआईएस एंड प्रोजैक्ट), 1999 बैच के पुष्पेंद्र राणा को सीसीएफ (आईटी,एमआईएस/जीआईएस एंड इको टूरिज्म) शिमला, सीसीएफ (ईको टूरिज्म) एंड एमएंड ई शिमला 2000 बैच के राजेश शर्मा को सीसीएफ (वित्त) एंड इस्टेट ऑफिसर शिमला, डीसीएफ (मुख्यालय) वर्ष 2012 बैच की प्रीति भंडारी को डीसीएफ (पॉलिसी एंड लॉ) शिमला, डीसीएफ (पी एंड एल) वर्ष 2011 बैच के कृष्ण कुमार को डीएफओ वन्य प्राणी शिमला, पीडी जायका प्रोजैक्ट शिमला 2014 बैच के आईएफएस रमन शर्मा को डीसीएफ (मुख्यालय) के साथ डीसीएफ प्रोजैक्ट शिमला का अतिरिक्त कार्यभार तथा डीएफओ (वन्य प्राणी) शिमला एचपीएफएस राजेश शर्मा को पीडी जायका प्रोजैक्ट शिमला लगाया है।

News Archives

Latest News