प्रदेश में फिर मौसम की करवट, 5 मार्च के लिए 8 जिलों में यलो अलर्ट जारी

Others Shimla

DNN शिमला
मंगलवार से हिमाचल प्रदेश में फिर मौसम करवट ले सकता है जबरदस्त बारिश के साथ बर्फबारी की संभावना भी है। कल से प्रदेश के अधिकतर इलाकों में बारिश और बर्फबारी की संभावना जताई गई है। इसके अलावा पांच मार्च को भारी बारिश और बर्फबारी के साथ निचले इलाकों में आेलावृष्टि की चेतावनी जारी की गई है। मौसम विशेषज्ञों ने पांच मार्च के लिए आठ जिलों में यलो अलर्ट जारी किया है। मौसम विभाग के अनुसार हमीरपुर, बिलासपुर, चंबा, कांगड़ा, सोलन, ऊना, कुल्‍लू व शिमला में भारी बारिश और ओलावृष्टि का अलर्ट है। ऊंचाई वाले क्षेत्र में बर्फबारी की ज्‍यादा संभावना है। मौसम का रुख सात मार्च तक कड़ा रहेगा।

News Archives

Latest News