प्रदेश में नौवीं से 12वीं के छात्र कोविड-19 प्रोटोकॉल के तहत पहुंचे स्कूलों में

Baddi Baddi + Doon Himachal News Others Solan

DNN नालागढ़/चड्ढा
27 सितंबर। प्रदेश सरकार के आदेशों के बाद पूरे प्रदेश के साथ-साथ उद्योग क्षेत्र बद्दी बरोटीवाला नालागढ़ में भी कोविड-19 नियमों का पालन करते हुए स्कूल खोले गए हैं। आपको बता दें कि आज स्कूल खोने का पहला दिन था और स्कूलों में सोशल डिस्टेंसिंग और कोविड-19 के नियमों की पालना और बच्चों की स्क्रीनिंग के बाद ही स्कूल में प्रवेश करने दिया जा रहा है। बच्चों के बैठने के लिए उचित व्यवस्था का प्रावधान किया गया है। स्कूल प्रबंधक द्वारा बच्चों के स्वास्थ्य सुविधा को मद्देनजर रखते हुए पुख्ता इंतजाम किए गए हैं और जिसमें नौवी क्लास से लेकर प्लस वन क्लास तक ही स्कूल खोले गए हैं।
लॉकडाउन के दौरान लंबे समय से ऑनलाइन पढ़ाई करने के बाद स्कूल पहुंच रहे ,बच्चों से बातचीत की तो स्कूल खोलने को लेकर बच्चों में खासा उत्साह देखने को मिल रहा है। और बच्चों ने कहा कि ऑनलाइन पढ़ाई में उन्हें समझने में काफी दिक्कत आती थी और बच्चों ने यह भी कहा कि ऑनलाइन पढ़ाई से स्कूल में आकर पढ़ाई करना ज्यादा अच्छा लगा।
गर्ल्स सीनियर सेकेंडरी स्कूल नालागढ़ के प्रधानाचार्य रमेश शर्मा ने बताया कि प्रदेश सरकार के निर्णय के बाद कोविड 19 के नियमों की पालना के बाद ही बच्चों की स्क्रीनिंग और सोशल डिस्टेंसिंग के बाद ही बच्चों को प्रवेश दिया जा रहा है उन्होंने कहा कि स्कूल प्रबंधक द्वारा बच्चों के लिए बढ़ने की उचित व्यवस्था की गई है ताकि बच्चों की शिक्षा के साथ-साथ उनके स्वास्थ्य और सुरक्षा भी मुहैया करवाई जा सके उन्होंने कहा कि स्कूल में आने पर बच्चों को खासा उत्साह देखा जा रहा है उन्होंने कहा कि 9वीं व 11वीं कक्षा के छात्रों के लिए अलग-अलग टाइम रखी है उसी टाइमिंग के दौरान उन बच्चों को कक्षा में बिठाया जा रहा है और पढ़ाई करवाई जा रही है।

News Archives

Latest News