DNN सोलन
08 सितंबर। हिमाचल सरकार द्वारा प्रदेश में कुछ निगम, नगर परिषद, नगर पंचायतें व नई पंचायतों के गठन की घोषणा करने के बाद प्रदेश में स्थिति विस्फोटक हो गई है। सरकार के इस निर्णय के खिलाफ विभिन्न स्थानों पर लोग एकत्रित होना शुरू हो गए हैं जबकि कोरोना काल में लोगों को सामान्य उचित दूरी में रहना अनिवार्य था, लेकिन मजबूरी के चलते लोगों को एकत्रित होकर सरकार के खिलाफ मोर्चा खोलना पड़ रहा है। ऐसे में आगामी समय स्थिति खराब हो सकती है। यह बात सोलन जिला कांग्रेस कमेटी के महासचिव शिवदत्त ठाकुर ने यहां जारी एक प्रेस बयान में कही।
उन्होंने कहा कि कांग्रेस पार्टी प्रदेश की भाजपा सरकार पर आरोप लगाती है कि सरकार में बैठे हुए प्रतिनिधि अपनी मन-मानियां कर रहे है व भाजपा नेताओं व कार्यकताओं द्वारा नियम को ताक पर रखते हुए अधिकारियों से गलत कार्य करवाए जा रहे है। ऐसे कार्यों में जन भावनाओं का ध्यान नहीं रखा जा रहा है। यूं लगता है कि ये सरकार बिल्कुल तानाशाही पर उतर आई है। ग्रामीण क्षेत्रों का शहरीकरण किया जा रहा है और उन्हें जबरन नगर निगमों व नगर परिषदों व नगर पंचायतों में मिलाया जा रहा है। जिससे उनके जन-जीवन पर बूरा असर पडेंगा व गरीब ग्रामिणों को टैक्स की मार पडेगी।
कांग्रेस पार्टी पूरी रह से ग्रामीणों के साथ है । इस तरह के मामलों को कांग्रेस पार्टी द्वारा विधान सभा अन्दर व बाहर भी उठाया जाएगा। इसी प्रकार नई पंचायतों के गठन की प्रक्रिया में भी नियमों का पालन नहीं किया जा रहा है। वहां भी भाजपा के नेताओं व कार्यकताओं द्वारा अपनी इच्छानुसार क्षेत्रों का चयन किया जा रहा है। कांग्रेस पार्टी पूरी तरह से इसका विरोध करती है और अगर सरकार जन भावनाओं के विपरित कार्य करेगे, कांग्रेस पार्टी सड़को पर उत्तर कर उसका विरोध करेंगे।















