प्रदेश में एक होगा पानी का रेट, उठाएंगे कदम : ठाकुर

Himachal News Politics

DNN सोलन
सिंचाई एवं जनस्वास्थ्य मंत्री महेंद्र सिंह ठाकुर ने कहा कि प्रदेश में पानी के अलग अलग रेटों को लेकर कार्रवाई की जाएगी। प्रदेश में पानी का एक रेट हो इसको लेकर आगामी समय में कदम उठाएंगे जाएंगे। उन्होंने कहा कि फिलहाल पिछले कुछ समय से बारिश न होने के कारण प्रदेश भर में आगामी समय में पानी की समस्या पैदा होती दिखाई दे रही है। इस समस्या से निपटने के लिए अभी से युद्ध स्तर पर कार्य शुरू किया जा रहा है। बुधवार को इस संबंध में उपायुक्त कार्यालय सभागार में उन्होंने जिला के सभी अधिकारियों व अन्य विभागों, बोर्ड, निगमों के अध्यक्षों के साथ बैठक करके रणनीति तैयार की। उन्होंने यह भी कहा कि सरकार लोगों के स्वास्थ्य को लेकर चिंतित है। यहीं कारण है कि सरकार बनते ही हिमाचल प्रदेश में आईपीएच विभाग के सभी टैंकों को साफ करवाने के लिए युद्ध स्तर पर अभियान चलाया गया, ताकि पानी की टैंकों में गंदगी के कारण लोगोंमें कोई बीमारी न फैले। उन्होंने यह भी कहा कि हर 6 महीने बाद इन टैंकों को साफ किया जाएगा। सोलन पहुंचने पर भाजपाइयों ने मंत्री का स्वागत किया और भाजपा सोलन मंडल ने शहर व आसपास में पानी की समस्याओं को लेकर मंत्री को अगवत करवाया। इस पर मंत्री ने आश्वासन दिया कि गिरी पेयजल योजना व अश्वनी खड्ड पयेजल योजनाओं के विस्तार के लिए भी कदम उठाएंगे जाएंगे।

News Archives

Latest News