प्रदेशाध्यक्ष की दौड़ में राजीव बिंदल सबसे आगे, सोलन सिरमौर के लोग खासा उत्साहित

Politics Solan

DNN सोलन
हिमाचल भाजपा के अध्यक्ष पद पर डा. राजीव बिंदल की ताजपोशी की चर्चा गर्म है। वे अध्यक्ष पद की दौड़ में सबसे आगे चल रहे है। पार्टी हाईकमान द्वारा प्रदेशाध्यक्ष पद पर अनुभवी व जनाधार वाले नेता को अधिमान देने के चलते डा. राजीव बिंदल का नाम इस रेस में शामिल हुआ। केंद्रीय नेतृत्व द्वारा प्रदेश के करीब आधा दर्जन नेताओं के नामों पर चर्चा करने के बाद डा. राजीव बिंदल का नाम भी अब प्रदेशाध्यक्ष की दौड़ में शामिल हो गया है। ऐसी चर्चा क्षेत्र में चल रही है। 18 जनवरी को हिमाचल भाजपा के नए अध्यक्ष के नाम की घोषणा होनी है और प्रदेश के कई नेता दिल्ली जाने की तैयारी में लगे है। डा. बिंदल के अलावा भाजपा नेता त्रिलोक जमवाल, रणधीर शर्मा, राम सिंह, राजीव भारद्वाज के नामों की चर्चा पहले से ही अध्यक्ष पद की दौड़ के लिए चल रही है। वहीं भाजपा प्रदेशाध्यक्ष के तौर पर डा. राजीव बिंदल का नाम सामने आने के बाद सोलन सिरमौर के लोग खासा उत्साहित हो गए है और दोनों जिला में चर्चाओं का बाजार गर्म है। अब किसके नाम पर भाजपा हाईकमान मोहर लगाता है यह तो 18 जनवरी को ही पता चलेगा, लेकिन अंतिम समय डा. राजीव बिंदल का नाम चर्चा में आने से राजनीति जरूर गर्म हो गई है। डा. राजीव बिंदल वर्तमान में हिमाचल प्रदेश विधानसभा के अध्यक्ष है। इससे पहले वे प्रदेश के स्वास्थ्य मंत्री भी रह चुके है और संगठन में पार्टी प्रवक्ता के तौर पर अपनी जबरदस्त भूमिका दिखा चुके है। डा. बिंदल हिमाचल भाजपा के तेज तर्रार नेताओं में से एक है। उनका नाम पहले भी कई बार प्रदेश अध्यक्ष की दौड़ में शामिल रहा है।

केंद्रीय नेतृत्व भाजपा के ऐसा नेता की तलाश कर रहा है, जोकि पार्टी को फिर से रिपिट करवा सके और ऐसे में प्रदेश में 2 नए नाम प्रदेशाध्यक्ष के लिए सामने आए। इनमें पूर्व मुख्यमंत्री पे्रम कुमार धूमल व विस अध्यक्ष राजीव बिंदल शामिल है। यह दो ऐसे नेता है, जो प्रदेश में भाजपा की सरकार दोबारा बनाने के लिए संगठन के मुख्य के तौर पर अहम भूमिका निभा सकते है।

News Archives

Latest News