प्रत्येक व्यक्ति को अपने अधिकार के बारे में जागरूक होना अनिवार्य

Bilaspur Himachal News Others

DNN बिलासपुर

10 नवम्बर – उपमंडल  विधिक सेवा प्राधिकरण के तत्वाधान में आजादी के 75वें वर्षगांठ के उपलक्ष्य में आजादी का अमृत महोत्सव के तहत पेन इंडिया अवेरनेस एण्ड आउटरीच अभियान पर जागरूकता शिविर का आयोजन शहीद अश्वनी कुमार स्मारक वरिष्ठ माध्यमिक पाठशाला झंडूता में गया। इस कार्यक्रम की अध्यक्षता सिविल जज एवं न्यायिक दंडाधिकारी प्रथम श्रेणी जितेंद्र कुमार ने की।
उन्होंने कहा कि प्रत्येक व्यक्ति को अपने अधिकार के बारे में जागरूक होना चाहिए और अपने कर्तव्यों का भी पालन करना चाहिए। उन्होंने कहा कि संविधान ने हमें बहुत से अधिकार दिए हैं जिनमें सबसे बड़ा अधिकार है समानता का अधिकार, कानून के समक्ष सभी जन बराबर हैं और सभी को न्याय पाने के समान अवसर उपलब्ध है। उन्होंने रैगिंग निषेध अधिनियम  पर जानकारी दी। रैगिंग के दोषियों पर रैगिंग निषेध अधिनियम के तहत कार्रवाई होगी। उन्होंने कहा कि आर्थिक दृष्टि से गरीब, पिछडे और कमजोर वर्ग खासकर महिलाएं असहाय, बच्चे, बूढ़े, माता-पिता जिनका कोई अपना भरण-पोषण का सहारा नहीं है इन सभी को कानूनी अधिकारों से अवगत करवाने या वे अपने विधिक अधिकारों का प्रयोग करने में असमर्थ है ऐसे व्यक्तियो को निःशुल्क कानूनी सहायता, कानूनी सलाह और कानूनी शिक्षा प्रदान करने के लिए विधिक सेवा प्राधिकरण प्रयासरत है। इस मौके पर अधिवक्ता सर्वजीत सिंह ने मौलिक अधिकारों तथा मौलिक कर्तव्यों विषय पर जानकारी प्रदान की। शिविर में बाल विकास परियोजना अधिकारी नरेंद्र कुमार ने पोषण तथा सरकार द्वारा बच्चों के लिए चलाई जा रही योजनाओं की जानकारी प्रदान की।
इस अवसर पर प्रधानाचार्य रमेश मन्हास, कोर्ट नाजर राजेश कुमार उपस्थित रहे।

News Archives

Latest News