DNN कुल्लू (रेणुका गोस्वामी)
हिमाचल प्रदेश में एक आंगनवाड़ी कार्यकर्ता की बर्फ पर फिसलने से मौत हो गई। मृतक की पहचान आंगनवाड़ी कार्यकर्ता गीता देवी पत्नी भाग चंद निवासी गांव मैल उप तहसील सैंज के रुप में हुई। जिसका पोलियो ड्यूटी के दौरान बर्फ पर पैर फिसल गया और वह खाई में जा गिरी। हादसा रविवार को शाकटी गांव के निकट सुबह 11 बजे हुआ। बता दें कि यह मृतक बाल विकास परियोजना बंजार के तहत अत्यंत दूर दराज में स्थित आंगनवाड़ी केंद्र मैल, वृत न्यूली की आंगनवाड़ी कार्यकर्ता है। जिसके पास मिनी आंगनवाड़ी केन्द्र शाकटी का अतिरिक्त कार्यभार था और वह पोलयो बूथ शाकटी को पोलयो डयूटी पर अपने पति को साथ लेकर जा रही थी।















