पैरा लीगल वालंटियर्स के लिए प्रशिक्षण जिला न्यायिक परिसर में 18 को

Himachal News Kullu Others

DNN कुल्लू

17 मार्च। सचिव जिला विधिक सेवाएं प्राधिकरण एवं मुख्य न्यायिक दंडाधिकारी कुल्लू अनिल कुमार ने जानकारी देते हुए ब्ताया कि 18 मार्च को जिला न्यायिक परिसर कुल्लू के सम्मेलन कक्ष में पैरा लीगल वालंटियर्स के लिए एक दिवसीय क्षमता निर्माण प्रशिक्षण कार्यक्रम का आयोजन किया जाएगा। यह प्रशिक्षण कार्यक्रम 18 मार्च को प्रातः 9 बजे से सायं 4ः30 बजे तक आयोजित किया जाएगा जिसमें जिला के पैरा लीगल वालंटियर्स भाग लेंगे। उन्होंने बताया कि जिला एवं सत्र न्यायाधीश एवं अध्यक्ष जिला विधिक सेवाएं प्राधिकरण कुल्लू पुरेन्द्र वैद्य इस प्रशिक्षण कार्यक्रम का शुभारंभ 18 मार्च को प्रातः 9ः25 बजे द्वीप प्रज्ज्वलित कर  करेंगे। इस अवसर पर वह विशेष रूप से पैरा लीगल वालंटियर्स को संबोधित भी करेंगे। कार्यक्रम के दौरान अध्यक्ष उपमंडलीय विधिक सेवाएं समिति लाहौल एंड स्पिति अरविंद कुमार आपराधिक नियमों के अंतर्गतत प्रावधानों जबकि अध्यक्ष उपमंडलीय विधिक सेवाएं समिति कुल्लू सचिन रघु मानसिक स्वास्थ्य अधिनियम के अंतर्गत विभिन्न प्रावधानों की पैरा लीगल वालंटियर्स को जानकारी प्रदान करेंगे।
इसके अतिरिक्त सचिव जिला विधिक सेवाएं प्राधिकरण कुल्लू अनिल शर्मा विधिक सेवाएं, निःशुल्क विधिक सहायता, मध्यस्था, लोक अदालतों तथा नालसा की योजनाओं जबकि अधिवक्ता कुमारी शिवानी शर्मा घरेलू हिंसा अधिनियम, कुमारी पवन रेखा उपभोक्ता संरक्षण अधिनियम, कुमारी हीरा चैधरी महिला अधिकारों तथा अधिवक्ता धमेन्द्र शर्मा मोटर वाहन अधिनयम के अंतर्गत विभिन्न प्रावधानों के बारे में उपस्थित पैरा लीगल वालंटियर्स को विस्तार से जानकारी प्रदान करेंगे।

News Archives