DNN सोलन
17 दिसम्बर ज़िला पैन्शनर एवं वरिष्ठ नागरिक कल्याण संगठन जिला सोलन द्वारा 41वां ज़िला स्तरीय अखिल भारतीय पैन्शनर दिवस समारोह का आयोजन नालागढ़ स्थित गुरु रविदास मंदिर परिसर में किया गया। कार्यक्रम में वयोवृद्ध पैन्शनर बंतराम सैनी मुख्य अतिथि व वशिष्ठ अतिथि के रुप में केडी शर्मा जिलाध्यक्ष पेंशनर एवं वरिष्ठ नागरिक कल्याण संगठन ने शिरकत की। ![]()
बंत राम सैनी ने पेंशनरों को पैन्शनर दिवस की बधाई देते हुए कहा कि संगठन को मजबूत करने में लिए पैन्शनरों की सदस्यता बढ़ाने का प्रयास करना चाहिए।
केडी शर्मा ने मुख्यमंत्री सुखविंदर सिंह सुक्खू को प्रदेश का मुख्यमंत्री बनने पर तथा मुकेश अग्निहोत्री को उप मुख्यमंत्री बनने पर बधाई दी।
इस अवसर पर सूचना एवं जन सम्पर्क विभाग के सौजन्य से पर्वतीय कला मंच, दाड़वा के कलाकारों द्वारा लोगों को नशे व दहेज प्रथा जैसी समाजिक कुरीतियों को दूर करने के लिए लघु नाटिका व सांस्कृतिक कार्यक्रम के माध्यम से जागरूक किया गया।
इस अवसर पर वरिष्ठ उपाध्यक्ष गोविंद भारद्वाज, महासचिव जगदीश पंवर, मंसाराम पाठक कोषाध्यक्ष, प्रधान नालागढ़ यूनिट नरेश घई, दलीप राणा, जगतार सिंह सहित संगठन के अन्य सदस्य उपस्थित थे।















