DNN सोलन
जिला की धर्मपुर पुलिस ने एक कार में पेट्रोल की टैंकी के ढक्कन के पास छुपाई गई 26.77 ग्राम हैरोइन बरामद करने में कामयाबी हासिल की है। पुलिस ने इस मामले में दो आरोपियों के खिलाफ मामला दर्ज किया है और आगामी कार्रवाई शुरू कर दी है।
एएसपी अशोक वर्मा ने यह जानकारी देते हुए बताया कि सोलन कि धर्मपुर पुलिस गश्त पर थी। इसी दौरान पट्टा मोड़ के नजदीक पुलिस की नजर एक कार पर पड़ी जो सड़क किनारे खड़ी थी। इसमें दो व्यक्ति पिछली सीट पर बेसुध हालत में पड़े थे। पुलिस ने जब इन से पूछताछ की तो इन्होंने लड़खड़ाते हुई जुबान में अपनी पहचान पुलिस को बताई। जिस पर पुलिस को शक हुआ कि इन्होंने कोई नशा किया हुआ है। इस आधार पर पुलिस ने गाड़ी की तलाशी ली। तो गाड़ी की पेट्रोल की टंकी के ढक्कन के नीचे एक एक प्लास्टिक के लिफाफे में पुलिस को 26.77 ग्राम हेरोइन बरामद हुई। पुलिस ने आरोपी के खिलाफ एनडीपीएस एक्ट के तहत मामला दर्ज कर आगामी कार्रवाई शुरू कर दी है। एएसपी अशोक वर्मा ने बताया कि आरोपियों की पहचान विपुल निवासी शिमला व संजीव कुमार निवासी शिमला के तौर पर हुई है। उन्होंने कहा कि दोनों ही आरोपियों के खिलाफ मामला दर्ज कर आगामी कार्रवाई शुरू कर दी गई है।















