DNN बद्दी
दून विस के औद्योगिक क्षेत्र बद्दी में जमीनी विवाद को लेकर एक व्यापारी की हत्या के मामले में पुलिस ने पिता पत्र को गिरफ्तार किया है। मृतक व आरोपी का चक्कां रोड बददी पर एक-एक प्लाट है, और उसको लेकर काफी समय से विवाद चला हुआ था। मामला देर रात करीबन पौने 9 बजे का है जब हमलावरों ने चक्का रोड़ पर ओमेक्स अपार्टमेंट के करीब सरेआम इस सनसनीखेस वारदात को अंजाम दिया। मृतक हरजिंद्र पाल उर्फ बिट्टू के साथ गाली गलौच के बाद उस पर तेजधान हथियारों तलवारों और चाकूओं से हमला किया और बाद में उसे गाड़ी से कुचल दिया। बाद में गंभीर हालत में हरजिंद्र बिट्टू को बद्दी अस्पताल लाया गया जहां चिकित्सकों ने उसे मृत घोषित कर दिया। घटना के बाद पूर्व विधायक राम कुमार चौधरी, नप चेयरमैन मदन लाल समेत हरिपुर संडोली पंचायत के भारी संख्या में लोग इकट्ठे हो गए और लोगों ने जमकर रोष प्रदर्शन किया। गुस्साए लोगों ने बद्दी पुलिस के खिलाफ जमकर नारेबाजी भी की।

पुलिस से मिली जानकारी के अनुसार जगमोहन पुत्र स्वर्गीय आत्मा राम निवासी हरिपुर संडोली ने ब्यान दर्ज करवाया है कि वह शाम 5 बजे ओमेक्स कॉलोनी के समीप अपने खेतों में काम कर रहा था। पास में ही हरजिंद्र पाल ने अपने खेत में कंस्ट्रक्शन का काम लगवाया था और करीबन 6 बजे मजदूरों के जाने के बाद हरजिंद्र पाल अपनी दुकान पर चला गया। तभी करीबन 8 बजे रमेश धवन जो कि लोकल सिटी केवल का मालिक है अपने बेटे व अन्य 4-5 लोगों के साथ चक्का रोड़ पर पहुंचा।
आते ही रमेश धवन ने हरजिंद्र पाल के साथ गाली गलौच शुरू कर दिया और काफी देर तक विवाद चलता रहा। हरजिंद्र ने अपने बेटे कनिष्क को फोन पर सारी जानकारी दी। इतने में सफेद रंग की एक्सयूवी गाड़ी में सवार होकर कुछ लोग आए, जिन्होंने तलवारों, चाकूओं के साथ हरजिंद्र बिट्टू के सिर, बाजू और टांगों पर कई वार किए। जिसके बाद हरजिदं बिट्टू जमीन पर गिर गया और उक्त लोगों ने उस पर गाड़ी चढ़ा दी। हमले के बाद सभी लोग मौके से फरार हो गए। जब तक हरजिंंद्र का बेटा घटना स्थल तक पहुंचा तब और अपने सहयोगियों जगमोहन और मनीष अपनी गाड़ी में घायल हरजिंद्र बिट्टू को बद्दी अस्पताल लेकर गए जहां चिकित्सकों ने उसे मृत घोषित कर दिया। सूचना के बाद बद्दी अस्पताल पहुंची पुलिस टीम को लोगों के विरोध का सामना करना पड़ा।
डीएसपी बद्दी खजाना राम ने मौके पर आकर लोगों को शांत किया और कार्रवाई का आश्वासन दिया। पुलिस ने तडके मुख्य आरोपी रमेश धवन व उसके बेटे विनय धवन को गिरफ्तार कर लिया। डीएसपी खजाना राम ने बताया कि नालागढ़ अस्पताल में डाक्टरों के पैनल से पोस्टमार्टम करवाया गया है। पुलिस ने रमेश धवन व उसके बेटे विनय धवन के खिलाफ धारा 302 हत्या का मालमा दर्ज करके आरोपियों को कोर्ट में पेश किया है। आरोपियों को रिमांड पर लेने के बाद की खुलासा हो पाएगा और अन्य हमलावरों तक पुलिस पहुंच पाएगी। पुलिस मामले की गहनता से जांच में जुटी है।


















