पूर्व मुख्यमंत्री वीरभद्र सिंह ने कुनिहार में किया बड़ा ऐलान नहीं लड़ेंगे चुनाव

Arki Politics Solan

DNN अर्की, (शहनाज भाटिया)

पूर्व मुख्यमंत्री वीरभद्र सिंह ने कुनिहार में बड़ा ऐलान किया है। उन्होंने कहा कि वे चुनाव नहीं लड़ेंगे, लेकिन कांग्रेस के लिए काम करते रहेंगे। उन्होंने कहा कि वह पहले भी कांग्रेस के लिए कार्य कर रहे थे। अब भी कर रहे हैं और भविष्य में भी कांग्रेस के लिए काम करते रहेंगे। साथ ही उन्होंने कहा कि पार्टी से गद्दारी करने वालों को बाहर का रास्ता दिखाया जाना चाहिए। उन्होंने कहा कि पार्टी को किसी भी कीमत पर ऐसे लोगों को बर्दाश्त नहीं करना चाहिए जो पार्टी की ही पीठ पर छुरा घोंप रहे हैं। उपमण्डल अर्की के कुनिहार में आज वीरभद्र सिंह  नवनिर्वाचित कांग्रेस समर्थित प्रधानों, उपप्रधानों व बीडीसी सदस्यों को शपथ ग्रहण समारोह के उपरांत आशीर्वाद देने पहुचे थे। कुनिहार पहुचने पर कांग्रेस प्रदेश सचिव राजेन्द्र ठाकुर व अन्य कांग्रेस कार्यकर्ताओं द्वारा विधायक वीरभद्र सिंह का जोरदार स्वागत किया गया।

मीडिया से बात करते हुए वीरभद्र सिंह ने कहा कि जो भी पार्टी के साथ गद्दारी करेगा उसे बाहर का रास्ता दिखाया जाएगा। आज विधानसभा क्षेत्र अर्की में कांग्रेस पार्टी का कद बहुत ऊंचा है और सबको एकजुट होकर कार्य करना चाहिये। क्योंकि कांग्रेस पार्टी में सभी एक समान है। उन्होंने कहा कि वह अब आगामी चुनाव नही लड़ेंगे परन्तु कांग्रेस पार्टी के लिए वह पहले भी ओर अब भी समर्पित रहेंगे।

News Archives

Latest News

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *