पुलिस पोस्ट बंद करने पर किया प्रदर्शन

Himachal News Politics

डीएनएन चौपाल
प्रदेश सरकार द्वारा चौपाल के मडावग में पुलिस पोस्ट को बंद करने के निर्णय से क्षेत्र के लोग गुस्से में है। क्षेत्र की 3 पंचायत के लोगों व युवा कांग्रेस ने सरकार के इस फैसले के खिलाफ मोर्चा खोलते हुए सोमवार को अलग अलग प्रदर्शन किए। मडावग, माटल व मकरोग पंचायतों के लोगों ने भाग लिया तथा सरकार को चेतावनी दी के यदि ये निर्णय वापस नहीं लिया, तो जन आंदोलन को और उग्र किया जाएगा। साथ ही न्यायालय का दरवाजा भी खटखटाया जाएगा।

दूसरी तरफ युवा कांग्रेस ने चौपाल जोन के अध्यक्ष हेमंत डोगरा की अध्यक्षता में मड़ावग बूथ पर धरना प्रदर्शन किया। जिसमें भाजपा सरकार के द्वारा की जा रही ओच्छी राजनीति की निंदा की गई। युकां के प्रदेश सचिव प्रेम डोगरा ने कहा कि चौपाल के साथ प्रदेश सरकार भेदभाव पूर्ण कार्य कर रही है।

News Archives

Latest News