DNN ऊना
तस्करों के खिलाफ अभियान जारी रखते हुए पुलिस ने ऊना में फिर अवैध तौर पर ले जाई जा रही 100 पेटी शराब बरामद की है। थाना ऊना के तहत बडैहर में पुलिस ने नाकेबंदी के दौरान एक पिकअप गाड़ी से यह शराब बरामद की। पुलिस ने गाड़ी से मिली 100 पेटी शराब को कब्जे में लेकर जांच शुरू कर दी है।
पुलिस के अनुसार ऊना पुलिस ने बडैहर के समीप नाकेबंदी कर रखी थी। इसी दौरान बडैहर गांव से बहड़ाला की ओर जा रही एक पिकअप गाड़ी को जांच के लिए रोका। तलाशी के दौरान गाड़ी से 100 पेटी शराब बरामद हुई। इसमें 38 पेटी रॉयल स्टैग, 62 पेटी मैक डबल शामिल है। पुलिस ने गाड़ी चालक गगन जसवाल के खिलाफ मामला दर्ज जांच शुरू कर दी है। एएसपी अमित शर्मा ने बताया कि पुलिस मामले को लेकर जांच कर रही है।

















