DNN बरोटीवाला
बरोटीवाला के साथ लगती हरियाणा की सीमा स्थित गोरखनाथ गांव में एक पिता द्वारा अपनी ही बेटियों के कत्ल करने का मामला सामने आया है। आरोप है कि पिता ने चाकू से गोद कर बेटियों की हत्या कर दी। लड़कियां बद्दी के एक मिक्सी उद्योग में काम करने के लिए जा रही थी तो अचानक पिता के साथ किसी बात को लेकर कहासुनी हुई। इस दौरान पिता ने चाकू से दोनों बहनों के गले पर प्रहार करके उनकी हत्या कर डाली। जबकि उसकी तीसरी बेटी ने बाथरूम में छीप कर अपनी जान बचाई व 10 वर्षीय लड़का पिता से हाथ छुड़ा कर साथ लगते खेत में भागा तब जाकर उसकी जान बची। डीएसपी पिंजौर कमलदीप गोयल ने बताया कि पुलिस मामले की गहनता से जांच कर रही है व जल्द ही आरोपी पकड़ लिया जाएगा।















