पिकअप अनियंत्रित होकर सुकेती खड्ड में गिरी 7 मजदूरों की मौत

Crime Mandi

DNN मंडी

शहर के साथ लगते पुलघराट के पास एक पिकअप जीप अनियंत्रित होकर सुकेती खड्ड में जा गिरी, जिसमें सवार 7 मजदूरों की मौत हो गई।  जानकारी के अनुसार यह सभी मजदूर बिहार के रहने वाले हैं और बीती रात ही बिहार से मंडी पहुंचे थे। इन सभी मजदूरों को एक स्थानीय ठेकेदार ने काम करने के लिए यहां बुलाया था और इन मजदूरों ने चक्कर नामक स्थान पर उतरना था, लेकिन यह गलती से मंडी बस स्टैंड पहुंच गए। वहां से इन्होंने ठेकेदार को फोन किया तो ठेकेदार ने इन्हें लाने के लिए पिकअप जीप भेज दी। पिकअप जीप पर सवार होकर अभी यह चक्कर की तरफ निकले ही थे कि पुलघराट के पास जीप पुल से सीधे नीचे खड्ड में जा गिरी। इस हादसे में 6 मजदूरों की मौके पर ही मौत हो गई जबकि एक ने अस्पताल में दम तोड़ दिया। एएसपी मंडी आशीष शर्मा ने हादसे की पुष्टि की है। उन्होंने बताया कि मरने वाले सभी मजदूर बिहार के रहने वाले हैं और इनके परिजनों को इस बाबत सूचना दे दी गई है। उन्होंने बताया कि हादसे के कारणों की जांच की जा रही है। घटना को लेकर मुख्यमंत्री जयराम ठाकुर ने शोक जताया है।

News Archives

Latest News