पानी में डूबने से 10 साल के बच्चे की हुई मौत

Crime Kangra

DNN काँगड़ा (फतेहपुर)
24 जुलाई। जिला काँगड़ा में एक बच्चे की पानी में डूबने से मौत होगई हैं। मामला काँगड़ा जिला के उपमंडल फतेहपुर के तहत पड़ने वाले अनोह दियाल क्षेत्र का हैं। जहां पौंग जलाशय के कोने पर खड़े पानी में डूबने से बच्चे की मौत हो गई। पुलिस से मिली जानकरी के अनुसार अस्पताल की ओर से सूचना मिलने के बाद पुलिस ने जाँच शुरू करदी। पुलिस के अनुसार मृतक की पहचान 10 वर्षीय अर्पित के रूप में हुई है। बताया जा रहा है अर्पित अपनी माता व छोटे भाई के साथ पशुओं को लाने जा रहा था वहीँ रास्ते के किनारे खड़े पानी में गिर गया। उसे गिरता देख मां ने भी पानी में छलांग लगाई लेकिन वह खुद भी डूबने लगी। इतने में नजदीक ही पशु चरा रहे युवक ने दौड़कर बच्चे की मां को बाहर निकाल लिया लेकिन बच्चा उसके हाथ में नहीं आया। मौके पर पहुंची बच्चे की दादी ने गड्ढे से उसे निकाला और अस्पताल ले जाया गया लेकिन अस्पताल में बच्चे को मृत घोषित कर दिया गया। थाना प्रभारी फतेहपुर अशोक ठाकुर ने जानकारी दी है की शव को पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया गया है। पोस्टमार्टम के बाद शव परिजनों को सौंप दिया जाएगा।

News Archives

Latest News