DNN सोलन
शनिवार को कांग्रेस की प्रदेश प्रभारी रजनी पाटिल एक दिवसीय दौरा करेगी। इस दौरान वे कार्यकर्ताओं को संबोधित करेगी। अहम बात यह है कि इस सम्मेलन में पूर्व मुख्यमंत्री वीरभद्र सिंह भी शामिल होंगे। इसके कारण सोलन का प्रदेश कांगे्रस प्रभारी का दौरा काफी महत्वपूर्ण माना जा रहा है।
कांग्रेस इस सम्मेलन को लेकर तैयारियों में जुट गए है। इस कार्यक्रम में जिला भर के कांग्रेसियों को आमंत्रित किया गया। इस कार्यक्रम पूर्व मुख्यमंत्री वीरभद्र सिंह के अलावा प्रदेश कांग्रेस अध्यक्ष सुखविंद्र सिंह सुक्खू, विपक्ष के नेता मुकेश अग्निहोत्री सहित अन्य नेता शामिल होंगे। सोलन जिला कांग्रेस कमेटी के अध्यक्ष राहुल सिंह ठाकुर कहा कि कार्यक्रम को लेकर तैयारियों शुरू हो गई है। शनिवार को सुबह 11 बजे नगर परिषद हाल में यह कार्यक्रम शुरू होगा। गौर रहे कि प्रदेश पूर्व मुख्यमंत्री वीरभद्र सिंह व पार्टी प्रदेशाध्यक्ष सुखवींद्र सिंह सुक्खू के बीच नोक झोक चल रहती है। कुछ दिनों पहले सुक्खू सोलन से संबंध रखने वाले व वीरभद्र समर्थक हरदीप बाबा की इंटक के अध्यक्ष पद से छुट्टी करने का ऐलान कर चुके है और बबलू पंडित को नया अध्यक्ष नियुक्त कर चुके है। ऐसे यह दोनों नेता सोलन से संबंध रखने वाले है और पाटिल के सामने यह मुद्दा गरमा सकता है।
कार्यक्रम को लेकर कांग्रेस की बैठक
प्रदेश प्रभारी रजनी पाटिल के शनिवार को सोलन में होने वाले कार्यक्रम को लेकर जिला कांग्रेस अध्यक्ष राहुल सिंह की अध्यक्षता में कांग्रेस ने एक बैठक की। इसमें विभिन्न कार्यकत्र्ताओं को जिम्मेवारियां सौंपी गई।


















