पांवटा साहिब में चूरापोस्त की बड़ी खेप बरामद, ट्रक चालक ARREST

Crime Sirmaur

DNN नाहन

उपमंडल पांवटा साहिब ( Paonta Sahib ) के अंतर्गत माजरा पुलिस ने एक ट्रक से बड़ी मात्रा में चूरापोस्त की खेप बरामद की है। पुलिस ने आरोपी चालक के खिलाफ मामला दर्ज कर जांच शुरू कर दी है।
देर रात माजरा पुलिस टीम गश्त पर तैनात थी। इसी बीच गुप्त सूचना मिली कि ट्रक नंबर-एचपी17सी-0718 में काफी मात्रा में चूरा पोस्त लाई जा रही है। सूचना मिलते ही पुलिस टीम ने गांव सैनवाला-मुबारिकपुर में नाकाबंदी की और इस बीच उक्त ट्रक को तलाशी के लिए रोका। तलाशी के दौरान ट्रक के अंदर से 8 किलो 60 ग्राम चूरापोस्त बरामद हुई। आरोपी चालक की पहचान रसीद मोहम्मद निवासी माजरा के तौर पर हुई है। पुलिस ने आरोपी के खिलाफ माजरा थाना में एनडीपीएस एक्ट के तहत मामला दर्ज कर लिया है। एसपी सिरमौर ने मामले की पुष्टि करते हुए बताया कि आरोपी को गिरफतार कर मामले में आगामी कार्रवाई अमल में लाई जा रही है।

News Archives

Latest News