DNN पांवटा साहिब।
उपमंडल पांवटा साहिब में वीरवार को हिमाचल प्रदेश स्टेट विजिलेंस व एंटी क्रप्शन ब्यूरो की टीम ने कोटडी व्यास की महिला पंचायत सचिव को 16 हजार की रिश्वत लेते गिरफ्तार (Arrest) किया है। जानकारी के अनुसार पंचायत सचिव ने एक ठेकेदार से 53 हजार रुपए का बिल पास करने की एवज में रिश्वत मांगी थी। बिल की अदायगी रिश्वत की राशि मिलने के बाद करने की बात कही गई थी। लिहाजा, सूचना मिलते ही विजिलेंस की टीम ने महिला सचिव को दबोचने के लिए जाल बिछाया। वीरवार को पंचायत सचिव विजिलेंस द्वारा बिछाए जाल फसी, जिसे रिश्वत लेते रंगे हाथों दबोच लिया गया। एसपी विजिलेंस अंजुम आरा (Anjum Aara) ने पुष्टि करते हुए कहा कि पंचायत सचिव को रिश्वत लेते रंगे हाथों गिरफ्तार किया गया है, जांच जारी है।















